Advertisement

मवेशी तस्करी में फरार 4 आरोपित गिरफ्तार

मवेशी तस्करी में फरार 4 आरोपित गिरफ्तार

विगत दिनों 32 नग मवेशी से भरी वाहन सहित 1 आरोपी किया गया था गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – विगत दिनों बेमेतरा के गौरक्षको को 20 फरवरी को रात्रि करीबन 1 बजे ग्राम चारभाठा ग्रामीणों से सूचना मिला कि ग्राम चारभाठा बाईपास के पास खेत में वाहन टाटा अल्ट्रा क्र. MH 18 BG 4762 में मवेशियो को कत्लखाना ले जाने के लिए भर रहे थे, उक्त सूचना के संबंध मे थाना बेमेतरा को सूचना दिया। तब मौके पर थाना बेमेतरा पुलिस वालो के साथ गौरक्षक के चारभठा बाईपास के खेत मे पहुचे तो एक टाटा अल्ट्रा क्र. MH 18 BG 4762 वाहन मे कुछ लोग मवेशियो को भरकर जाने वाले थे जो पुलिस वालो को देखकर सभी भागने लगे, जिसमें से एक व्यक्ति को दौडाकर पकडे, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेश पाटले निवासी नवागांव कटई थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा का होना बताया, पूछताछ करने पर मौके से भागे हुये अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर एवं वाहन के चालक का नाम पता नही होना बताया, वाहन MH18BG- 4762 को चेक करने पर वाहन में कृषक खेतिहार मवेशी (बछडा) कुल 32 नग को बिना चारा पानी के ठूस ठूस कर क्रुरता पूर्वक कत्लखाना ले जाने के लिए भरा होना पाया गया। टाटा अल्ट्रा क्र. MH 18 BG 4762 के अज्ञात चालक के खिलाफ धारा छ.ग. कृषक पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11, छ.ग. पशुओं का परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 47ए, 47सी, 49ए, 54(1)(2)(3), 55A, मो.व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के पाये जाने से आरोगपीगणो के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर विगत दिनों पूर्व में आरोपी सुरेश पाटले उम्र 55 साल साकिन नवागांव कटई थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार था, अन्य फरार आरोपियो की पता तलाश की जा रही हैं।
जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं थाना स्टाफ को फरार आरोपियों की पतातलास कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उक्त प्रकरण में फरार आरोपियो की पतासाजी विवेचना के दौरान आरोपी ठाकुर प्रसाद कुर्रे ऊर्फ कोदूराम पिता सीताराम उम्र 20 साल साकिन नवागांव कटई थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, रवि घृतलहरे पिता परदेशी ऊर्फ रज्जू उम्र 20 साल साकिन नवागांव कटई थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, विकाश ऊर्फ विक्की घृतलहर पिता परदेशी ऊर्फ रज्जू उम्र 20 साल साकिन नवागांव कटई थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, लोमेश ऊर्फ भक्कू बांधे पिता सुरेश बांधे उम्र 22 साल साकिन चारभाठा थाना व जिला बेमेतरा को 28 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही हैैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक रवि साहू, मालिक राम सिन्हा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57