Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अधिकारियो/कर्मचारियों कों ईनाम देकर किया प्रोत्साहित।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अधिकारियो/कर्मचारियों कों ईनाम देकर किया प्रोत्साहित।

अम्बिकापुर : पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने जनरल परेड की सलामी लेकर बेहतर टर्नआऊट वाले अधिकारियो/कर्मचारियों कों ईनाम देकर किया प्रोत्साहित। शासकीय वाहनो की बारीकी से जांच कर वाहनों के बेहतर रखरखाव एवं साफ सफाई हेतु दिए गए दिशा निर्देश। परेड के माध्यम से पुलिस बल कों अनुशासित रखकर विभागीय अधिकारियो/कर्मचारियों के कार्यछमता मे की जा रही वृद्धि।

रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आज दिनांक 01/03/24 को आयोजित जनरल परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ली गई, परेड के निरीक्षण दौरान पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया, पुलिस डॉग के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं नियमित अभ्यास कराने के निर्देश डॉग हैंडलर को दिए गए, साथ ही पुलिस डॉग हैंडलर से परेड एवं अन्य अभ्यास कराकर देखा गया, परेड के मधुर धुन के लिए सुसज्जित पुलिस बैंड के सम्बन्ध मे तैनात अधिकारियो कर्मचारियों से आवश्यक संसाधन की जानकारी ली गई, रक्षित निरीक्षक कों बैंड हेतु अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जनरल परेड मे अधिकारियो/कर्मचारियों कों टोली वार कूच कराकर ड्रिल कराया गया, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा शासकीय वाहनों का निरीक्षण करते हुए वाहनों की बारीकी से जांच की गई, वाहनो के खामियों को तत्काल दुरूस्त कराने एवं वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, वाहनों के ड्राइवर डायरी अधतान रखने हेतु सख्त समझाईस दी गई, ड्रिल के पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई।

जनरल परेड के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह (भा.पु.से.), प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी सहित समस्त थाना/चौकी एवं कार्यालय से कुल 132 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05