Advertisement

यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले पर अभियान चलाकर कार्यवाही

यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले पर अभियान चलाकर कार्यवाही

सरगुजा : पुलिस द्वारा बीते देर शाम यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, कुल 213 प्रकरण दर्ज कर 103300/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल। राजपत्रित अधिकारियो के नेतृत्व मे शहर कों 02 सेक्टर मे विभाजित कर कुल 10 पॉइंट पर की गई कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा तीन सवारी वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों, एवं मोबाइल फ़ोन मे बात करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई सख़्ती से कार्यवाही। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम मे 100 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर मे पैदल मार्च कर आसामजिक तत्वों कों दी गई चेतावनी।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे बीते देर शाम 02 राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे सम्पूर्ण शहर कों 02 सेक्टरो मे विभाजित कर कुल 10 पॉइंट मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी, पुलिस टीम चौपाटी, पंजाब गार्डन, साईं मंदिर तिराहा, बंगाली चौक, गाँधी चौक, बिलासपुर चौक, भारत माता चौक, सदभावना चौक, देव होटल तिराहा, बस स्टैंड चौक पर पुलिस टीम शाम 6:30 बजे तैनात की गई थी, जो देर रात तक सभी पॉइंट पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान जारी रखा गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान तीन सवारी वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन एवं मोबाइल फ़ोन पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 213 प्रकरण दर्ज कर 103300/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान पश्चात शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील छेत्रो मे पैदल मार्च कर असामाजिक तत्वों कों सख्त चेतावनी दी गई, असामाजिक तत्वों कों अनैतिक गतिविधियों मे शामिल होना पाये जाने पर सख़्ती के साथ वैधानिक कार्यवाही किये जाने हिदायत दी गई, कार्यवाही के दौरान 100 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57