Advertisement

दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करने की जीत – कलेक्टर शर्मा

दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करने की जीत – कलेक्टर शर्मा

अग्निवीर में चयनित ज़िले के युवाओं ने कलेक्टर से की मुलाक़ात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जिलेें के 8 युवाओं का चयन हुआ है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने गुरुवार शाम को जिला कलेक्टोरेट में इन युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अग्निवीर सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से मिले, रोजगार और स्वरोजगार से युवाओं के जीवन में नव सुख जीवन का सूरज उदय होगा। इस मौके पर व्याख्याता पीजी कॉलेज एनआर निर्मल उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शासन मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को सैन्य बल में भर्ती हेतु लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा संस्थापक और मुख्य प्रशिक्षक पवन कुमार प्रशिक्षण दिया गया था। पिछले साल 2023 में जिले से 42 युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें 12 युवा जिले से उत्तीर्ण हुए। लेकिन शरारिक दक्षता में 4 लोग पूरी नहीं कर पाये थे। अंतिम चयन सूची में 8 युवा सनी, राजकिशोर, मोहन, कन्हैया, राहुल, हेमंत साहू, इंद्रजीत और फ़नेश्वर शामिल हैैं।कलेक्टर ने कहा कि ज़िले से 8 युवाओं का अग्निवीर के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवाओं को मन लगाकर देश की सेवा करने और जिले का नाम रोशन करने की बात कही। इससे पहले उन्होंने युवाओं से परिचय प्राप्त किया और कहा कि आप लोगों ने अनुशासन में रहकर जो मेहनत की है, उसके फलस्वरूप आप लोगों का चयन हुआ है। यह दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करने की जीत है। इस बार भी ज़िले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती हेतु जागरूक किया गया। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज़्यादा युवाओं ने आवेदन भरे है। ज़िला और पुलिस प्रशासन द्वारा शारीरिक और विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयारी करायी जा रही है।कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पिछले महीने कलेक्ट्रेट के दिशा सभा कक्ष में स्कूल, कॉलेज एवं आईटीआई प्राचार्या की अग्निवीर में भर्ती के संबंध में संयुक्त बैठक ली थी। उन्होंने सभी प्राचार्यो से बच्चों को अग्निवीर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे आवेदन कर सके। इस मौके पर उपस्थित सभी प्राचार्यो को वीडियो के माध्यम से अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया को बताया गया। कलेक्टर श्री शर्मा ने ज़िले के सभी प्राचार्यो से अपील की है कि वे अपने स्कूल, कॉलेज के बच्चों को इस भारतीय सैन्यबल की भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहे। कलेक्टर ने कहा कि आवेदन करने वाले आवेदकों को परीक्षा पूर्व एक माह कोचिंग भी दिया जाएगा, जिसमें बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इस लिए इस बार ज़्यादा युवाओं ने आवेदन किए हैैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57