Advertisement

कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

गरियाबंद //छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 01 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक समय प्रातः 09:00 बजे से 12:15 बजे के मध्य जिला गरियाबंद अंतर्गत 68 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को कक्षा 10वीं विषय हिन्दी की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला गरियाबंद के कक्षा 10वीं में पंजीकृत विद्यार्थी 8036 में से 7845 विद्यार्थी उपस्थित एवं 191 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिला गरियाबंद के गठित निरीक्षण दल ( उड़नदस्ता ) द्वारा 68 परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण उपरान्त परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग, नकल प्रकरण निरंक रहा एवं परीक्षा का संचालन शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन, परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग, नकल प्रकरण के रोकथाम एवं निरीक्षण हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड स्तर पर 09 एवं जिला स्तर पर 02 कुल निरीक्षण ( उड़नदस्ता) गठित किया गया है। निरीक्षण दल ( उड़नदस्ता) गठित किया गया है। निरीक्षण ( उड़नदस्ता) प्रत्येक परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्रों का सतत रूप से निरीक्षण करेंगे। जिला गरियाबंद में कक्षा 10वीं में 8036 एवं कक्षा 12वीं में 5911 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47