
सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1220/ 2017, धारा 46, 47, 48, 49, 50, 54 पशु क्रुरता अधिनियम, अपराध क्रमांक 476/2017 में फरार चल रहें स्थाई वारंटी आकाश भारती पिता लुलाराम भारती उम्र 25 साल साकिन उमदा थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 819/ 2018, धारा 125 (3) द.प्र.स. के स्थायी लेवी वारंटी सितेन्द्र मिश्रा पिता व्यास नारायण मिश्रा उम्र 40 साल साकिन अजमानी वेल्डिंग गैरेज के पीछे बेमेतरा जिला बेमेतरा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को आज 29 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी अजय कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक राहुल यादव एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही।












