Advertisement

ज़िला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम हुए आयोजित

ज़िला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम हुए आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण के उददेश्य से महिला शक्तिकरण हेतु ज़िला मुख्यालय सहित ज़िले के सभी नगरीय निकायों में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज़िला मुख्यालय स्थित गांधी भवन बेसिक स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिला समूहों से महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल संवाद किया गया, जिसका प्रसारण ज़िले में सभी नगर पंचायत के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। ज़िला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को ओमप्रकाश जोशी ने संबोधित किया। भारत और राज्य सरकार की विभिन्न हितकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विजय सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, महिलायें और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वही नगर पंचायत बेरला के वार्ड क्रमांक 14 स्थित सामुदायिक भवन में भी नगर पंचायत बेरला द्वारा शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेरला कार्यक्रम में उपस्थित महिला स्व सहायता समूहों को मुख्य अतिथि अवधेश सिंह चंदेल पूर्व विधायक बेमेतरा के द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों के द्वारा नागरिकों को नवीनीकृत राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में बलराम पटेल मंडल अध्यक्ष बेरला, श्रीमती पुष्पा टंकेश साहू सभापति जिला पंचायत बेमेतरा, पार्षद मानक सिंह चतुर्वेदी, शिवझड़ी सिन्हा, संतोष साहू, दाउलाल कुर्रे, श्रीमती लक्ष्मी लता वर्मा, श्रीमती कविता जैन, नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनिष दुबे, कर्मचारीगण, महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यगण एवं नागरिकगण शामिल हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47