Advertisement

एसपी रामकृष्ण साहू ने चौकी देवरबीजा का रात्रि में किया आकस्मिक निरीक्षण

एसपी रामकृष्ण साहू ने चौकी देवरबीजा का रात्रि में किया आकस्मिक निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने 5 मार्च को चौकी देवरबीजा का रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों व जवानों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियो व जवानो को आमजन/महिला आगंतुक/ रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा चोरियों एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने तथा अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिलेें के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस हैैं जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाकर अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान चौकी देवरबीजा से सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक अशरफ खान, आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, रामेश्वर पटेल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47