Advertisement

अश्लील गाली गलौज एवं धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुचाने वाले आरोपित गिरफ्तार

अश्लील गाली गलौज एवं धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुचाने वाले आरोपित गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी सतोष कुमार सोनी पिता मनहरण सोनी उम्र 48 साल साकिन वार्ड नं. 12 सिंघौरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा ने 9 मार्च को थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके छोटे साई पावर डीजे साऊण्ड सिस्टम चलाता हैं, जिसे किराये पर महाशिवरात्रि पर्व में महाकाल भक्त समिति बेमेतरा के द्वारा किराया में लगाया था। भद्रकाली मंदिर बेमेतरा से महाकाल समिति द्वारा झांकी निकाला था जिसमें इसके भाई के डीजे सिस्टम के साथ इसके जनरेटर लाईट सिस्टम लगा हुआ था जिसके ऑपरेटिंग के लिये साथ में था झांकी नयापारा गौरव पथ गस्ती चौक सिग्नल चौक होते हुये बिजली ऑफिस बेमेतरा के पास रात्रि करीबन 11 बजे पहुंचा था डीजे बज रहा था लोग नाच रहे थे यह जनरेटर के पास था डीजे के देखरेख के लिये डीजे के साथ चल रहा था कि नाचने वालो लड़को में से विजय सेन एवं आरोपीगण द्वारा एक राय होकर मां बहन की गंदी-गदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर चाकु जैसी नुकिली वस्तु से हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुचाने की रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा-294, 506, 307, 34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं थाना स्टॉफ को आरोपी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी विजय सेन पिता किरती सेन उम्र 21 साल साकिन लूक पुलिस चौकी देवकर थाना साजा हॉल वार्ड नं. कचहरी पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से 9 मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया एवं 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक को न्याय किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया एवं अन्य फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि संतोष ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, छत्रपाल डहरिया, आरक्षक रमन चंद्राकर, चुरावन पाल, लव यादव, राहुल यादव एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47