छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

अपहरण व अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रेमनगर पुलिस की कार्यवाही।

अपहरण व अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रेमनगर पुलिस की कार्यवाही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर। 1अप्रैल को प्रेमनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नीरज सोनी ने उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया और जबरन उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्व थाना प्रेमनगर में धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व किया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही व आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रेमनगर की पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर आरोपी नीरज सोनी को ग्राम सोहगा, थाना दरिमा में घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत् गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिपिन लकड़ा, एएसआई हरिराम टंडन, आरक्षक चंद्रकांत बिजनेर, बेंचू सोलंकी, महिला आरक्षक सिंधु व सैनिक तुफान सिंह सक्रिय रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!