Advertisement

कोचिये से 4 लीटर कच्ची शराब जप्त

कोचिये से 4 लीटर कच्ची शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थ, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थाई वारंटियों, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालो, यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले वाहन चालकों तथा माइनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैैं। इसी क्रम में थाना बेरला स्टाफ को 11 मार्च को सूचना मिला की ग्राम सरदा निवासी मनीष बारले अपने घर के बाहर गली में अवैध रूप से गुड से निर्मित कच्ची शराब रख कर बिक्री कर रहा हैैं की सूचना के अधार थाना बेरला स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर थाना बेरला में अवैध रूप से गुड से निर्मित कच्ची शराब रख कर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी मनीष बारले पिता समलिया बारले उम्र 32 साल साकिन सरदा थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। जप्त 4 लीटर गुड से निर्मित कच्ची शराब कीमती 800 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जुमला किमती करीबन 1000 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, आरक्षक दिनेश निषाद, एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47