Advertisement

सायबर सेल व सिटी कोतवाली पुलिस ने 14 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

सायबर सेल व सिटी कोतवाली पुलिस ने 14 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू एवं अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना/ चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त प्रभावी कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 12 मार्च को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम रांका निवासी संतोष सिंह चौहान पिता स्वं. पंचू चौहान उम्र 43 साल साकिन रांका अपने गाय कोठा में एक प्लास्टिक के बोरी में अवैध रूप से गांजा जैसा मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु रखा हैैं की सूचना पर सायबर सेल टीम एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ व गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 14 किलो कीमती करीबन 1.40 लाख रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यावाही की जा रही हैं। उक्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व में अवैध गांजा मामले में कार्यवाही की जा चुकि है। बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी चंद्रदेव वर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि संतोष ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, मोहित चेलक, लोकेश सिंह, आरक्षक राजेश ध्रुव, मोती जयसवाल, संजय पाटिल, सौरभ सिंह, इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, शिव सेन एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47