Advertisement

होटल संचालक ने प्राथमिक शाला में कराया न्योता भोज

होटल संचालक ने प्राथमिक शाला में कराया न्योता भोज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साजा – नगर के सीबीएसई प्राथमिक शाला कन्या साजा में न्योता भोज का आयोजन आशीर्वाद होटल के संचालक तारकेश्वर मानिकपुरी एवं महिला समुह के बबलू साहू द्वारा कराया गया। इस दौरान बच्चों को खीर पुरी छोले भटूरे अचार पापड़ सलाद एवं फल के रूप में केला अंगूर मिष्ठान के रूप में जलेबी एवं पेड़ा जैसे पौष्टिक आहार दिया गया। न्योता भोज में अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलेश चंद्रवंशी, विकासखंड स्रोत समन्वयक बीडी बघेल, संकुल प्राचार्य मरकाम, संकुल समन्वयक होरीलाल मिर्जा तथा पूरे संकुल के शिक्षकगण उपस्थित थे। उक्त अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक के रूप में राजू सेन, पारस वैष्णव, राधे वर्मा पार्षद एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहेें। उक्त अवसर पर संस्था प्रमुख त्रिभुवन वैष्णव ने दान कर्ताओं को सादर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आने वाले समय में आप सभी लोगों का सहयोग इस विद्यालय को मिलता रहें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बद्रीनाथ वर्मा, श्रीमती कविता साहू, श्रीमती दुर्गावती साहू आदि का सहयोग सराहनीय रहा। न्योता भोज के साथ ही कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों को विदाई का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें कक्षा पांचवी के बच्चों द्वारा विद्यालय को दान स्वरूप दो ट्यूब लाइट प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम को देखकर विकासखंड स्रोत समन्वय ने विद्यालय प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंसा की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47