Advertisement

विधायक ईश्वर साहू ने किया खम्हरिया समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन

विधायक ईश्वर साहू ने किया खम्हरिया समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना र्गत विधायक साजा ईश्वर साहू ने मंगलवार को बेमेतरा जिलें के विकासखंड साजा के ग्राम खम्हरिया में समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र पटेल, ज्वाला ठाकुर, बल्लू साहू, स्वरूपानंद साहू पूर्व सरपंच ग्राम खम्हरिया, सीताराम साहू पंच, सुकल साहू पंच, व्यास साहू पंच, पूर्णानंद साहू, परमेश्वर साहू आदि उपस्थिति थे।अतिथियों का स्वागत कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आरके धनंजय ने किया। विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि इससे क्षेत्र के 62 ग्रामों को शिवनाथ नदी से प्राप्त जल को शुद्धिकरण संयंत्र द्वारा मीठा जल प्रदाय किया जाएगा। जिनमें लगभग 14356 परिवारों को घरेलू जल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ मीठा जल प्रदाय होगा। परिवारों के लगभग 74690 की सदस्य लाभान्वित हो होंगे। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आरके धनंजय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत इस पर लगभग 70 करोड़ खर्च होंगे। इस योजना के मुख्य घटकों में 6.5 एमएलडी (65 लाख लीटर) आवक क्षमता का जल शुद्धिकरण संयंत्र का निर्माण किया जाएगा एवं 6 मी. व्यास का इंटेकवेल स्ट्रक्चर निर्माण, 4 नग आरसीसी एमबीआर (उच्चस्तरीय जलागार) निर्माण, क्लियर वाटर पंपिंग मेन (लगभग 51 किमी) विभिन्न व्यास के लगभग 148 किमी पाईप लाईन विस्तार तथा अन्य कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जावेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47