Advertisement

नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही जारी, 01 महिला आरोपी गिरफ्तार।

नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही जारी, 01 महिला आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद बिक्री करती हुई 01 महिला आरोपी गिरफ्तार,थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही। आरोपियाँ के कब्जे से 06 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 01 लाख 30 हजार रूपये किया गया बरामद।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 14/03/24 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर सूचना मिली कि तनुजा ठाकूर नामक महिला अपने पास नीला रंग का पिठ्ठू बैग में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु नया बस स्टैण्ड तिराहा के पास ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल उक्त महिला की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो महिला द्वारा अपना नाम तनुजा ठाकूर उम्र 50 वर्ष निवासी हरिपुर चौक खडगवां थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर का होना बताई, महिला पुलिस स्टाप द्वारा उक्त महिला की तलाशी लेने पर लगभग 06 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (भूरा रंग के प्लास्टिक टेप में लपेटा 07 पैकेट ) कुल किमती लगभग 01 लाख 30 हजार रुपये बरामद किया गया, महिला आरोपिया से जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे विस्तृत पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपियाँ के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 146/2024 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में आरक्षक दीनदयाल सिंह, महिला आरक्षक सरस्वति सिंह, शांति लकड़ा शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57