Advertisement

विशेष समाचार ’कृषक उन्नति योजना से सशक्त होंगे किसान’ ’किसानों को मिला ख़ुशियों का नोटिफ़िकेशन’

विशेष समाचार
’कृषक उन्नति योजना से सशक्त होंगे किसान’
’किसानों को मिला ख़ुशियों का नोटिफ़िकेशन’
’धान की एकमुश्त अंतर राशि मिलने से किसानों में उत्साह का माहौल’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद // कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 78 हजार 516 किसानों को 443 करोड़ 47 लाख 99 हजार रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से 12 मार्च को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया गया। जैसे ही किसानों ने अंतर की राशि मिलने का अपने मोबाइल में संदेश देखा, वैसे ही किसान ख़ुशी से झूम उठे। धान की अंतर राशि मिलने से किसानों के चेहरे में अलग ही ख़ुशी देखने को मिला। गरियाबंद जिले के ग्राम कोसमी के किसान श्री तीजऊ राम यादव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में छुरा पहुंचे हुए थे। उन्होंने उत्साहपूर्वक बताया कि धान की अंतर राशि मिलने से मेरी आर्थिक समस्याओं का हल हो जाएगा। शासन द्वारा एकमुश्त राशि देने से बहुत ख़ुशी हो रही है। इसी तरह ग्राम कुरेकेरा के घसिया राम ध्रुव और ग्राम विजयपुर के राजेश सिन्हा ने बताया कि इस राशि का उपयोग अपने खेती-किसानी कार्य को आगे बढ़ाने में करुंगा। ग्राम विजयपुर के चिंता राम सिन्हा ने बताया कि पहले किश्त में राशि मिलती थी अब एकमुश्त राशि मिलने से किसानी कार्य में आसानी से कर पाऊँगा। ग्राम मालगांव के किसान फारूख चौधरी ने उत्साहपूर्वक बताया कि इस राशि का उपयोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में उपयोग होगा। साथ ही खेती-किसानी में लगने वाले पैसे के लिए अब चिंता दूर हुई है। मालगांव के विजय टाक ने बताया कि शासन की इस योजना से किसान को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसान अब ज्यादा सशक्त होंगे। कृषक उन्नति योजना से पूरे ज़िले के किसानों में उत्साह का माहौल है। किसानों ने धान की अंतर राशि मिलने से छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि किसानों के उन्नति और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ किया। मोदी की गारंटी को पूरा करने प्रतिबद्ध विष्णु सरकार ने धान किसानों को अंतर राशि जारी की। किसानों ने इस खरीफ वर्ष में कृषि से बेहतर आय अर्जित की है। विष्णु के सुशासन में प्रदेश के किसान खुशहाल और समृद्ध बन रहे हैं और किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ज़िला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 24.72 लाख किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रुपये की राशि का बटन दबा कर राशि अंतरण की। जिसमें जिले के 78 हजार 516 किसानों से 48 लाख 36 हजार 204 क्विंटल धान उपार्जन किया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि प्रति एकड़ 19 हजार 257 रूपये के मान से 443 करोड़ 47 लाख 99 हजार रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47