सांसद विजय बघेल ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की ली बैठक

सांसद विजय बघेल ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की ली बैठक

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

विधायक दीपेश साहू भी रहे मौजूद

बेमेतरा – भारतीय जनता पार्टी ने बेमेतरा जिले में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने बचे हैं, ऐसे में बीजेपी ने चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए बेमेतरा जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यलय मे सांसद विजय बघेल ने सभी पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली और आगामी चुनाव में जोश और उत्साह के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदाताओं को मतदान करने की अपील करने की बात कही। इस दौरान बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, चंदूलाल साहू लोकसभा प्रभारी, राजीव अग्रवाल लोकसभा सह प्रभारी, अवधेश चंदेल लोक सभा संयोजक, प्रीतपाल बेलचंद लोकसभा सह संयोजक उपस्थित रहें।

विधायक साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने की जरूरत हैं। इसके अलावा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचने की भी जानकारी लेंगे। इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ता आने वाले समय में घर-घर में जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ ही बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी शुरू कर कमर कस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोगो नें एकजुट होकर विधानसभा मे मुझे सहयोग कर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया वैसे ही आगामी 2024 की लोक सभा चुनाव मे एक बार फिर हमारे सांसद विजय बघेल को भरी मतों से विजय बनाकर एक बार फिर छत्तीसगढ़ मे 11 से 11 सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली मे डालना हैं। चुकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल हर गरीब किसान मजदूर महिलाओ युवाओं के लिए क्या कुछ नहीं किया हैं अब हमारी बारी हैं एक बार फिर हमें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर छत्तीसगढ़ के 11से 11सीट और दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल को एक बार फिर सांसद बनाना हैं। आगे साहू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नई रणनीति तैयार करने के साथ-साथ पदाधिकारी समय समय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

सांसद नें कार्यकर्ताओ में भरा जोश – वहीं दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस को देश से मुक्त करना हैं। इसे लेकर हर कोई बीजेपी से जुड़ना चाह रहा हैैं। इससे पहले भी राज्यसभा में भी आपने देखा होगा, लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं। कांग्रेस विदेशी ताकत से भारत को तोड़ना चाह रही है, उससे हमें बचाना है, इसीलिए कांग्रेस को खत्म करना आवश्यक हैं। आपको बता दें कि दुर्ग लोकसभा सीट पर चुनाव में कांग्रेस का सफाया करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया जा रहा हैं।

काग्रेंसीयों नें किया भाजपा प्रवेश – केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर 4 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। बैठक में चंदूलाल साहू लोकसभा प्रभारी, राजीव अग्रवाल लोकसभा सह प्रभारी, अवधेश चंदेल लोक सभा संयोजक, प्रीतपाल बेलचंद लोकसभा सह संयोजक, दीपेश साहू विधायक बेमेतरा, राजेन्द्र शर्मा, ललिता साहू, योगेश तिवारी, संध्या परगनिया, परमेश्वर वर्मा, राजू देवांगन, परमेश्वर साहू, मोंटी साहू, केशव साहू, तुषार साहू, डॉ विनय साहू, विकाश तम्बोली,
राजेन्द्र शर्मा, ललिता साहू, योगेश तिवारी, संध्या परगनिया, पोषन वर्मा, परमेश्वर वर्मा, देवदास चतुर्वेदी, राजू देवांगन, परमेश्वर साहू, मोंटी साहू, केशव साहू, रेवा राम निषाद, डॉ विनय साहू, विकाश तम्बोली, तुषार साहू, उपस्थित रहें।