छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ‘अनमोल जीवन’ पत्रिका का किया विमोचन

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ‘अनमोल जीवन’ पत्रिका का किया विमोचन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

सेहत के महत्व और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर केंद्रित है पत्रिका

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय में सेहत के महत्व और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर केंद्रित ‘अनमोल जीवन’ पत्रिका का विमोचन किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अनमोल न्यूज-24 द्वारा इस पत्रिका का प्रकाशन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ‘अनमोल जीवन’ आरोग्य विशेषांक का विमोचन करते हुए कहा कि जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना ही चाहिए। यह कई प्रकार की बीमारियों से बचाव का महत्वपूर्ण तरीका है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं होना चाहता, लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति बरती गई लापरवाही उसे गंभीर रूप से बीमार कर देती है। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य का अच्छा देखभाल करने और स्वास्थ्य सेवाओं की जरुरत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अनमोल न्यूज-24 के सम्पादक अशोक कुमार साहू ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य को विशेष केंद्रित करके “अनमोल जीवन” आरोग्य विशेषांक का प्रकाशन किया गया हैं। इसमें स्वास्थ्य जागरूकता की सभी जानकारियाँ विस्तार से दी गई हैं। अनमोल जीवन “आरोग्य विशेषांक” पत्रिका सभी प्रदेशवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा। पत्रिका के विमोचन के अवसर पर डॉ. सुखदेव राम साहू, अध्यक्ष समाज गौरव विकास समिति रायपुर, अलख राम यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया झेरिया यादव समाज रायपुर और युवा व्यवसायी व समाज सेवी जितेन्द्र चन्द्राकर उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!