Advertisement

जयनगर पुलिस द्वारा दो तस्करों को गिरफ्तार कर 6 किलो गांजा जप्त

जयनगर पुलिस द्वारा दो तस्करों को गिरफ्तार कर 6 किलो गांजा जप्त

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके पास से जयनगर पुलिस ने 6 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 1 लाख 80 हजार जप्त किया है।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा मिली सुचना पर कि अम्बिकापुर तरफ से एक नीले रंग की डिस्कवर मोटरसायकल कमांक सीजी 13 यूबी 5766 में दो व्यक्ति आपस में मिलकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा विकी करने हेतु ग्राम सिलफिली तरफ आने वाले हैं कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सूरजपुर श्रीमती नदिनी ठाकुर (रा०पु०से०) के दिशानिर्देशन में ग्राम सिलफिली राधागोविंद मंदिर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जाकर आरोपी पूनमराम यादव पिता भूगल राम बादब उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम खजरीवाप, फीटिंगपारा, चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ०ग०), तथाशोभानंद यादव पिता गुलाब यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बुलडेगा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ०ग०) का एक बजाज डिस्कवर मोटरसायकल क्रमांक सीजी 13 यूबी 5766 में मिले जिनके कब्जे से 01 पीला रंग के प्लास्टिक बोरा में 02 पैकटों में कुल 06 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख अस्सी हजार रूपये एवं घटना में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रयुक्त एक नग बजाज डिस्कवर मोटरसायकल कमांक सीजी 13 यूबी 5786 कीमती पचास हजार रूपये का जप्त किया गया है। प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रेता (डीलर) फरार है जिसके पतातलाश हेतु टीम रवाना की गई है,

पूछताछ में आरोपियों द्वारा पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग०) क्षेत्र के एक व्यक्ति से मादक पदार्थ गांजा खरीदकर लाभ कमाने के उद्‌देश्य से बिकी करने हेतु सिलफिली क्षेत्र आना बतलाया गया है यह कि उपरोक्त दोनों आरोपी रिश्तेदार हैं जो करीब 4 माह पूर्व ही जिला जेल रायगढ़ से हत्या के प्रयास तथा मारपीट के प्रकरण में जमानत पर रिहा हुये हैं तब से अवैध गांजा विकी के कार्य में संलिप्त रहना बताये हैं एवं अन्य महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

इस पुरे कार्यवाही में नव पदस्थ थाना प्रभारी जयनगर श्रीमती स्निग्धा सलामे (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक) उनि सरफराज फिरदौसी, सउनि वरूण तिवारी, सउनि रघुवंश सिंह, सउनि प्रवीण राठौर, प्र०आ० बृजकिशोर धुवा, मुकेश्वर वर्मा, अशोक साहू, आर० विकाश मिश्रा, दिनेश ठाकुर, नीरज झा. सोनू सिंह, राजू गबैल सैनिक नोहर राजवाड़े, अली अकबर, जांहगीर जालम कि भूमिका प्रसंशनीय रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47