Advertisement

बृजमोहन ने माना महादेव एप बंद करना जरूरी नही

बृजमोहन ने माना महादेव एप बंद करना जरूरी नही

भाजपा महादेव एप के बीच सांठगांठ उजागर

रायपुर//मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का यह कहना कि महादेव एप बंद करना जरूरी नही, भाजपा और महादेव एप के सांठगांठ को उजगार करता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान से यह साफ हो गया भूपेश बघेल के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर इसलिये दर्ज की गयी थी कि उन्होंने महादेव सट्टा एप के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्यवाही कराया था, महादेव सट्टा एप को बंद करने के लिये उन्होंने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा था, इससे भाजपा को पीड़ा हो रही थी। आज बृजमोहन अ्रग्रवाल ने इस बात को स्वीकार किया था एप को बंद करना आवश्यक नही है उसमें जो गलत काम कर रहे है उसके ऊपर कार्यवाही हो। इसका मतलब यह है कि महादेव सट्टा एप को जो हमारा आरोप था भाजपा, केन्द्र सरकार का सरंक्षण है वह साबित होता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केन्द्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। सरकार को तीन से चार महीने हो गये क्यो बंद नही किया जा रहा है। क्यो रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके हिन्दुस्तान नही लाया जा रहा है। शुभम सोनी का वीडियों भाजपा ने अपने आफिशयल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था। भाजपा बताये कि उसके पास यह वीडियों कहां से आया था। ईडी और महादेव सट्टा एप के कर्ताधर्ता ईओडब्लू भाजपा के नेताओं ने मिलकर पूरा षडयंत्र रचा है। भूपेश बघेल की छवि खराब करने के लिये और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47