Advertisement

कलेक्टर दीपक अग्रवाल की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को पृथक करने की गई कार्यवाही

कलेक्टर दीपक अग्रवाल की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को पृथक करने की गई कार्यवाही

वेयर हाउस में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद// छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए रेण्डमाईजेशन के पश्चात आज कृषि उपज मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को विधानसभावार पृथक करने की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश कुमार गोलछा, रिटर्निंग ऑफिसर राजिम श्रीमती अर्पिता पाठक, रिटर्निंग ऑफिसर बिन्द्रानवागढ़ हितेश पिस्दा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में अनाधिकृत व्यक्ति को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश हेतु पहचान पत्र जारी कर अधिकृत व्यक्तियों के पहचान होने के उपरांत ही उन्हें वेयर हाउस में प्रवेश दिया जाए। इस अवसर पर एसडीएम विशाल महाराणा, डीएसपी सुश्री निशा सिन्हा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47