Advertisement

नाबालिक से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

नाबालिक से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना कमलेश्वरपुर में नाबालिक से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

मामले का सम्पूर्ण विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 31/03/2024 को प्रार्थिया अर्थात पीड़िता की मां के द्वारा थाना कमलेश्वरपुर में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि उसकी नाबालिक लड़की को ग्राम लब्जी भिट्ठी का निवासी मुकेश कुमार जो ग्राम कमलेश्वरपुर, चंपारवा के एकलव्य स्कूल में मजदूरी का काम करता था। जो उसकी लड़की/पीड़िता से बातचीत किया करता था, कि रक्षाबंधन त्यौहार के एक दिन पहले दिनांक 29/08/2023 को करीब 06.00 बजे शाम आरोपी मुकेश कुमार द्वारा पीड़िता के घर के पास शादी करने का झांसा देकर एकलव्य स्कूल परिसर के निर्माणाधीन भवन में दुष्कर्म किया, इसके बाद पीड़िता को उसके जन्म दिवस पर भी आरोपी अपने गांव लब्जी ले गया और उस दिन भी दुष्कर्म किया गया। इसी क्रम में दिनांक 30/03/2024 को पुनः आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने झांसा देकर अपने घर ले गया, और वहां भी नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इस प्रकार आरोपी नाबालिक पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देते हुए लगातार दुष्कर्म किया गया है। जिसपर आरोपी के विरूद्व सदर धारा 376(3) भादसं एवं पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी मुकेश कुमार पिता राजू भगत निवासी लब्जी भिट्ठीकलॉ, थाना मणीपुर, जिला सरगुजा छ.ग. को उसके निवास ग्राम लब्जी से पकड़ा गया, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया गया।

मामले के आरोपी की पता-तलाश/गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक अखिलेश खेस्स, आरक्षक परवेज फिरदौसी, आरक्षक सूरज राठिया, महिला आरक्षक सविता पैंकरा इत्यादि कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57