Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 : सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट की जानकारी के साथ-साथ पोलिंग पार्टी व पूरी मतदान प्रक्रिया के सम्बंध में दिया गया प्रशिक्षण

लोकसभा निर्वाचन 2024 : सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट की जानकारी के साथ-साथ पोलिंग पार्टी व पूरी मतदान प्रक्रिया के सम्बंध में दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर // लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुव्यवस्थित संचालन हेतु सरगुजा जिले के निर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को
जिला पंचायत सभाकक्ष में सेक्टर ऑफिसर एवं रिजर्व दल के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिले में 109 अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें अंबिकापुर विधानसभा में मुख्य दल एवं रिजर्व दल मिलकर कुल 35 सेक्टर अधिकारी, लुण्ड्रा विधानसभा में 36 और सीतापुर विधानसभा में 37 सेक्टर अधिकारी होंगे। जिले के ऐसे मतदान केंद्र, जो भटगांव विधानसभा में आते हैं, उनके लिए 01 सेक्टर अधिकारी बनाए हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों को सेक्टर अधिकारियों के दायित्व, ईव्हीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट की जानकारी के साथ-साथ पोलिंग पार्टी व पूरी मतदान प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया। सेक्टर अधिकारियों एवं रिजर्व दल को प्रशिक्षण प्रदाता धौरपुर अनुविभागीय अधिकारी आर.एस. ठाकुर, सहा. प्राध्यापक डॉ. राजकमल मिश्रा, डॉ.एस.एन. पाण्डेय, अनिल सिन्हा, डॉ. दीपक सिंह, डॉ आनंद कुमार, संजीव कुमार लकड़ा, डॉ. नीलाभ कुमार, अखिलेश द्विवेदी, डॉ. पीयूष पाण्डेय, सी.के. मिश्रा, प्रधान पाठक एस.के. नायर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57