Advertisement

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित दो व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित दो व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अंबिकापुर // सेजेस उमावि बतौली के व्याख्याता राजपाल देव खटकर और उ.मा.वि खैरवार के व्याख्याता कमलेश सिंह को निर्वाचन ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर नोडल अधिकारी शिकायत एवं सीईओ जिला पंचायत सरगुजा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कंट्रोल रूम शिकायत शाखा में सरगुजा जिले से संबंधित और प्राप्त ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन शिकायत के पंजीयन कर निराकरण हेतु, उच्च अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए जाने हेतु उक्त व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से कर्तव्य से अनुपस्थित रहने पर इन्हें नोटिस जारी किया गया है और अपना स्पष्टीकरण दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा समाधान कारक नहीं पाए जाने की स्थिति में एक तरफा कार्यवाही की जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05