Advertisement

स्वीप के तहत मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

स्वीप के तहत मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उत्तर बस्तर कांकेर// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंर्तगत स्थानीय अशासकीय विद्यालय में मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ को मतदान जागरूकता शपथ दिलाया गया। साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत जागरूक रहेगा कांकेर मतदान करेंगा कांकेर फार्मेषन के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम संचालित किया गया। जिला प्रषासन द्वारा स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु फार्मेषन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी उपस्थित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा ‘‘जागरूक रहेगा कांकेर, मतदान करेगा कांकेर’’ और स्वीप कार्यक्रम का मानव श्रृंखला के माध्यम से फार्मेशन तैयार कर उन्हें शपथ दिलाई गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05