Advertisement

लोकसभा चुनाव में युवक कांग्रेस के पांच न्याय का पोस्टर का विमोचन

लोकसभा चुनाव में युवक कांग्रेस के पांच न्याय का पोस्टर का विमोचन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर/ आगामी लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका अहम है कांग्रेस ने सरगुजा में युवा प्रत्याशी देकर युवाओं का सम्मान किया है अब हम सब की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस की प्रतिनिधि को सांसद बनने की है।
युवक कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने कही।उन्होंने आज सरगुजा जिले के युवक कांग्रेसियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव में युवक कांग्रेस की भूमिका का रोडमैप तैयार कराया। इस दौरान कांग्रेस के पांच न्याय का पोस्टर का विमोचन भी हुआ।उन्होंने कहा कि यह लड़ाई चुना जीतने से ज्यादा लोकतंत्र को बचाने की है। कांग्रेस पार्टी लोगो के बीच पांच न्याय को लेकर जाएगी। युवा, नारी,किसान,श्रमिक और भागीदारी न्याय के माध्यम से हम अपनी बात लोगों के बीच पहुचायेंगे।ननि सभापति अजय अग्रवाल ने कहा देश ही नहीं दुनिया की नजर भारत के चुनाव पर है।तानाशाह हमेशा जनता की ताकत से डरता है। प्रधान मंत्री के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है।प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा युंका, कांग्रेस की रीढ़ है।इस बार का चुनाव एनएसयूआई और युवक कांग्रेस बनाम भाजपा है। युवा जोश के आगे भाजपा का प्रत्याशी कहीं नहीं टिकने वाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा क्षेत बड़ा है ऐसे में हर व्यक्ति तक उम्मीदवार का पहुचना सम्भव नहीं है।आप सब युवा ही कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के प्रतिनिधि हैं।हमें हर घर,हर मतदाता के पास पहुचना हैं,उन्हें राहुल गांधी के पांच न्याय और कांग्रेस के घोषणा पत्र के साथ केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों की जानकारी देनी है। उन्हें बताना है किस तरह गरीबो के राशन में कटौती की जा रही है।कैसे महतरिवन्दन के नाम पर महिलाओ को ठगा गया है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया ।संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा और और आभार हिमांशु जायसवाल द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष वर्मा,युंका नेता संजीव सिंह काजू, विष्णु सिंह देव,गंगा राम पैकरा, नीतीश ताम्रकार,प्रितिका विश्वकर्मा,आतिश शुक्ला,विकास केशरी,कोमल अग्रवाल,हिमांशु अग्रवाल,आकाश अग्रहरि, शुभम जायसवाल,ऋषिराज सिंह,मनीष तिवारी,ऋषभ गर्ग,विकास केशरी,हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरी, सूरज यादव, गलेंद्र यादव, उत्कर्ष पांडेय, अभिषेक सोनी, आकाश यादव,काजल गुप्ता,सोनम गुप्ता, दिव्यांश केसरी,सहित युवक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
       

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57