छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर-रामानुजगंज,सेवा दल की बैठक हुई संपन्न: सुनील सिंह

बलरामपुर/राजपुर 8/6/ 2021ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजपुर में आज कांग्रेस के मुख्य घटक सेवा दल की बैठक संपन्न हुई,इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस संगठक सुदामा राजवाड़े ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जिला स्तरीय संगठन के कार्यक्रम में कांग्रेस के सेवाभावी और दूरदर्शी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको चिंतन करना है ताकि कांग्रेस हर तरह से मजबूत हो सके और भ्रामक प्रचार से जन जन को जागृत कर सकें। सेवादल के जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सागर सिंह ने कहां की सेवादल कांग्रेस का प्रमुख घटक है हम सबको जन जन तक पहुंचना है और ग्राम स्तर तक अपनी कार्यकारिणी को पहुंचा कर कांग्रेस अर्थात सेवा इसको विस्तारित करना है।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा की सेवादल के द्वारा किए गए कार्य और प्रयास कि मैं भूरी-भूरी प्रशंसा करता हूं सेवादल के विचार प्रशंसनीय है, जन जन तक पहुंचने के लक्ष्य में आप सभी सफल हो और सेवा दल के कार्य आम जनता तक पहुंचे अपनी शुभकामनाएं देता हुं। आने वाले समय में बुथ स्तर तक पूरी ताकत से और मजबूती प्रदान करेंगे, मजबूती बढ़ाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सेवा दल प्रेम सागर सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी अतिरिक्त संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया।
सोनू अली को कुसमी ब्लॉक सेवादल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, डॉक्टर बी एन द्विवेदी, सुरेश सोनी,रामभरत सांडिल्य,सोनू अली महेंद्र सिंह,कुमुद सिंह विदया बेक उषा सिंह भगवन्ती व अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!