Advertisement

पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों का होगा प्रशिक्षण

पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों का होगा प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर ने शनिवार को होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल, पटपरिया और कार्मेल स्कूल, नमनाकला का निरीक्षण किया। लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदान संबंधी कार्यों को सुचारू संपादन के लिए प्रथम चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत आगामी 8 अप्रैल से होगी जिसके तहत होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल, पटपरिया में पीठासीन अधिकारियों पी0 एवं पी 1 का और कार्मेल स्कूल, नमनाकला में पी2 और पी3 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। कलेक्टर श्री भोस्कर ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं भोजन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने इस दौरान मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह को यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण दिवस पर प्रशिक्षण समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में वाहन प्रशिक्षण स्थल परिसर से बाहर निकलेंगे,इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुनियोजित कर लें जिससे यातायात बाधित ना हो। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण स्थल परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करें, साथ ही पर्याप्त संख्या में डस्टबिन स्थापित करें। इसके साथ ही भोजन के लिए खाद्य विभाग और पेयजल के लिए ईई पीएचई को व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में पी0 एवं पी01 के कुल 1846 एवं पी02 एवं पी03 के कुल 1846 कर्मी शामिल होंगे। होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल, न्यू बिल्डिंग, पटपरिया में 08, 20 एवं 29 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह कार्मेल स्कूल, नमनाकला में 12, 22 एवं 30 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57