सी-विजिल एप से आम नागरिक कर सकते हैं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

सी-विजिल एप से आम नागरिक कर सकते हैं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

100 मिनट के भीतर होगी कार्यवाही

अब तक 22 शिकायतों का हुआ निराकरण

लोकसभा आम निर्वाचन-2024

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उत्तर बस्तर कांकेर// लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद से संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-11 कांकेर अंतर्गत सी विजिल एप में निर्वाचन संबंधी अब तक कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से सभी का निराकरण किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी शिकायतों की त्वरित सूचना एवं समाधान के लिए मोबाइल एप्लिकेशन ’सी-विजिल’ शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक लोकसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की ऑनलाइन शिकायत कर सकता है। इस मोबाइल एप को स्मार्टफोन के प्ले-स्टोर के जरिए आसानी से इंस्टाल किया जा सकता है। सी-विजिल एप में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी घटना का फोटोग्राफ, वीडियो या ऑडियो के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। निर्वाचन आयोग द्वारा शिकायत करने के 100 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाती है। साथ ही इस मोबाइल एप में शिकायतकर्ता की पहचान बताए बिना भी शिकायत दर्ज कराने का विकल्प है। इसके अलावा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में भी दूरभाष नंबर 07868-241019 पर संपर्क कर शिकायत की जा सकती है, साथ ही निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा मतदाता संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिये टोल फ्री नम्बर 1950 पर कॉल करके संपर्क किया जा सकता है।