Advertisement

समूह की महिलाएं दीवाल लेखन से मतदाताओं को कर रहीं जागरूक

समूह की महिलाएं दीवाल लेखन से मतदाताओं को कर रहीं जागरूक

लोकसभा आम निर्वाचन-2024

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उत्तर बस्तर कांकेर//कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा है। इसी क्रम में कांकेर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़पिछवाड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा रैली निकाली गई। इसके अलावा दीवाल लेखन एवं रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन के माध्यम से निष्पक्ष, निडर एवं स्वतंत्र मतदान का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रमिकों को ‘जागरूक रहेंगे मजदूर-मतदान करेंगे मजदूर’ के नारे के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान दिवस 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05