Advertisement

हाट बाजारों में पुलिस ग्रामीणों को नियमों व अपराधों में कर रही जागरूक

हाट बाजारों में पुलिस ग्रामीणों को नियमों व अपराधों में कर रही जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” अभियान की शुरुआत किया गया हैं जिसके माध्यम से आमजनो को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में “हमर पुलिस हमर बजार” के माध्यम से थाना नवागढ, दाढी, चंदनू एवं पुलिस चौकी संबलपुर, देवकर स्टाफ के द्वारा ग्राम छिरहा, अंधियारखोर, संबलपुर, देवकर, ग्राम बुचीपुर नवरात्रि मेला एवं हॉट/बाजार,ग्राम में आस पास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगणो को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। आमजन को साइबर अपराध, फर्जीकाल ठगी के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं यातायात सड़क संकेत तथा किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है, तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है इस संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। सायबर पहरी के संबंध मे ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47