CG NEWS : स्वीप के तहत साप्ताहिक बाजार में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

स्वीप के तहत साप्ताहिक बाजार में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उत्तर बस्तर कांकेर, //कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस कांकेर के साप्ताहिक बाजार में डाइट के छात्र-छात्राओं के द्वारा नोडल गिरीश गौतम के नेतृत्व में ‘जागरूक रहेगा कांकेर-मतदान करेगा कांकेर’ के नारे के साथ मतदाताओं को शत-प्रतिशत वोट करने का आग्रह किया गया। इसके बाद बाजार स्थल में ही कांकेर तहसीलदार श्री सुरेश रॉय द्वारा अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।