Advertisement

CG NEWS : दुर्गूकोंदल में टाइम नल से पेयजल की आपूर्ति शुरू,ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या से मिली राहत

दुर्गूकोंदल में टाइम नल से पेयजल की आपूर्ति शुरू,ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या से मिली राहत

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उत्तर बस्तर कांकेर,जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड मुख्यालय में स्थापित टाइम नल के मरम्मत की बाद संबंधित क्षेत्र के घरों में पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे अब ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या से राहत मिली है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने टाइम नल की मोटर खराब होने के कारण पानी सप्लाई बाधित होने की जानकारी मिलने पर मोटर की मरम्मत के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद आज दुर्गूकोंदल के खराब टाइम नल की मरम्मत कराते हुए पंचायत द्वारा नयी मोटर लगाई गई है, जिससे गांव में सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति हो रही है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम दुर्गूकोंदल में जल जीवन मिशन अन्तर्गत 55 कि0ली0 उच्च स्तरीय जलागार निर्माण, पाइप लाइन विस्तार और घरेलू नल कनेक्शन शुरू किया गया था, परन्तु पावर पंप खराब होने के कारण पानी सप्लाई बंद था। विभाग द्वारा उसकी मरम्मत करवाकर नवीन पावर पंप लगाया गया है, जिससे शीतलापारा, बाजारपारा एवं ऊपरपारा में पानी की सप्लाई प्रारंभ कर दी गई है तथा टाइम नल पूर्ण रूप से क्रियाशील है, जिससे ग्रामवासी संतुष्ट हैं। साथ ही ग्राम के सभी बसाहटों में स्थापित कुल 28 हैण्डपंप चालू है एवं अन्य विभाग का 12 हैण्डपंप भी स्थापित है। उल्लेखनीय है कि दुर्गूकोंदल में तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों के पानी के लिए भटकने की खबर आई थी, जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कराने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया था।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05