CG NEWS : कलेक्टर ने आदर्श मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

CG NEWS : कलेक्टर ने आदर्श मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उत्तर बस्तर कांकेर//लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत जिले में शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता के लिए तथा पोलिंग बूथों को सुविधाजनक बनाने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी बूथ, युवा बूथ और दिव्यांग बूथ प्रबंधित कर स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज आदर्श मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम नंदनमारा, चिवरांज और शहर के माहुरबंदपारा वार्ड के आदर्श मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
ट्रायबल आर्ट थीम पर आधारित है नंदनमारा आदर्श मतदान केन्द्र
आज सुबह 11 बजे कलेक्टर ने ग्राम नंदनमारा के शासकीय मिडिल स्कूल में ट्रायबल आर्ट की थीम पर स्थापित किए गए आदर्श एवं संगवारी मतदान केन्द्र का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र में छाया, बिजली, पंखे-कूलर, रैम्प, शीतल पेयजल, व्हील चेयर की उपलब्धता का मुआयना किया। साथ ही वेब कॉस्टिंग के तहत सी.सी. कैमरा, प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, मतदान अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदान दल के अधिकारियों का स्वागत कर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और गत विधानसभा की भांति वोटिंग प्रतिशत में अधिकाधिक वृद्धि करने हेतु सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश बीएलओ एवं सेक्टर ऑफिसर को दिए।
इसके पश्चात् शहर के सिविल लाईन्स स्थित माहुरबंद पारा में आदर्श मतदान केन्द्र का जायजा लेकर मतदाताओं को आकृष्ट करने सुव्यवस्थित रूप से तैयार किए गए परिसर का जायजा लिया। ट्रायबल थीम पर आधारित उक्त केन्द्र में छाया, बिजली, पंखे-कूलर, रैम्प, शीतल पेयजल, व्हील चेयर की उपलब्धता, बैठक व्यवस्था, हेल्प डेस्क, सेल्फी जोन का भी अवलोकन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए।
छिंद की पत्तियों से निर्मित चिवरांज का चित्ताकर्षक ईको ग्रीन बूथ
इसके बाद जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम चिवरांज के ईको ग्रीन पोलिंग बूथ का अवलोकन कलेक्टर ने किया। पहाड़ों व जंगलों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ग्राम चिवरांज में मतदान केन्द्र के पूरे परिसर में छिंद की पत्तियों का उपयोग कर सुसज्जित किया गया है। वन विभाग के सहयोग से निर्मित उक्त ईको ग्रीन पोलिंग बूथ की कलेक्टर ने मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने मतदान कर्मियों एवं बीएलओ को बूथ की अनुकूलता के अनुरूप शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने यहां पर भी शीतल पेयजल के लिए रखे गए घड़ों, बैठक व्यवस्था, प्राकृतिक छाया आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल मौजूद थे।