Advertisement

CG NEWS : दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं हेतु दिव्यांग रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं हेतु दिव्यांग रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उत्तर बस्तर कांकेर//लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कांकेर-11 के लिए कल 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान सम्पन्न होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लेकर जाने हेतु दिव्यांग रथ की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इन दिव्यांग रथों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर श्री सुमित अग्रवाल ने जिला पंचायत परिसर में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि मतदान दिन जिले के लगभग 7068 दिव्यांग मतदाता एवं 10771 वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, का चिन्हांकन किया जाकर उनके द्वारा मांगे जाने पर उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात् उनके आवास स्थल तक छोड़ने के लिए निःशुल्क दिव्यांग रथ उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए 21 वाहन अधिग्रहित किये गए हैं, जिसमें हर ब्लॉक में 02 और नगरीय निकाय के लिए एक वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर 1950 पर भी संपर्क करके बुलाया जा सकता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05