Advertisement

पीओके अभी बाकी हैं – सतपाल महराज

पीओके अभी बाकी हैं – सतपाल महराज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा/साजा – दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में बाजार चौक साजा में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महराज केबिनेट मंत्री उत्तराखण्डा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन होने से देश व प्रदेश का तेजी से विकास होगा। केन्द्र से पूरा पैसा आयेगा प्रदेश का विकास होगा। नरेंद्र मोदी देश के लिए जरूरी हैं और दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल जरूरी हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछला विधानसभा चुनाव में भी आया था उस समय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सरकार था, तो बोल रहे थे केंद्र सरकार कुछ नहीं देता, लेकिन अब भाजपा का सरकार हैं, केंद्र से पूरा पैसा आएगा और प्रदेश का विकास होगा। मोदी के योजना के बारे में बताए कि नल जल योजना हैं, राशन फ्री में मिल रहा हैं, धारा 370 हटाने के लिए मोदी के बारे में कहा गया था कि 370 हटाओगे तो खून की नदी बहेगी, लेकिन 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 से हटाने का काम किया, तीन तलाक को हटाया, कोरोना काल में भारत में वैक्सीन बनाने का काम किया हैैं। आगे उन्होंने कहा कि देश में मोदी व दुर्ग लोकसभा में विजय बघेल को विजयी बनाने की अपील की और विजयी माला पहना कर आशीर्वाद दिये। कार्यक्रम को लाभचंद बाफना ने भी सम्बोधित किये। उन्होनें कहा कि मोदी के 10 साल के कार्यकाल में जितना काम हुआ हैं वैसा काम कभी नहीं हुआ हैं। गरीबों के लिए अनेक योजना लागू किये हैं, वो काम पूरा हो रहा हैैं। सभा को चन्दु साहू पूर्व सांसद व दुर्ग लोकसभा के प्रभारी ने भी संबोधित करते हुए कहा मुझे पूरा विश्वास हैं कि दुर्ग लोकसभा के आम जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, नरेंद्र मोदी के साथ हैं। कार्यक्रम को विजय बघेल दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी ने भी संबोधित किया और सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि पिछला चुनाव में मुझे सांसद बनाकर भेजे हो और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग किये हो वैसे ही इस चुनाव में भी भारी मतों से अपना वोट भारतीय जनता पार्टी के कमल फूल के निशान पर मुहर लगाकर विजयी बनावे। आभार व्यक्त नथमल कोठारी विधानसभा साजा के संयोजक ने किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्ग लोकसभा के संयोजक अवधेश सिंह चंदेल ने किया।
कार्यक्रम में प्रितपाल बेलचंदन लोकसभा सहसंयोजक, प्रकाश साहू प्रभारी, गोपाल वर्मा विधानसभा साजा प्रभारी, बल्लु राम साहू मंडल अध्यक्ष साजा, रोहित सिंह राजपूत महामंत्री, बिसरु साहू महामंत्री, हरिशंकर टावरी, मूलचंद शर्मा, ज्वाला सिंह ठाकुर, विनोद शर्मा, ईश्वर पटेल, नारद देवांगन, नेतराम साहू, अरुण वर्मा, राजू शर्मा, बुलाक साहू, पुन्नी तोरण यादव मंडल अध्यक्ष थान खमरिया, अनिल सिंघानिया सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47