Advertisement

CG NEWS : आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा – अलका लांबा

आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा – अलका लांबा

रायपुर/ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ के एक सीट पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ। 26 अप्रैल को देशभर में दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है। छत्तीसगढ़ की तीन सीटो पर मतदान हो रहा है। आप का एक वोट देश को संविधान बचाने के लिये है। एक कीमती वोट देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये है। जो हक अधिकारो को संविधान में दिये गये है और लोकतंत्र की आवाजो को जिसको देश में बैठकर एक तानाशाह सरकार कुचल रही है उसे हमे बचाना है। छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभाओं में मतदान चल रहे है। 22 राज्यों से होकर गुजरी हूं। दक्षिण भारत के केरल में आज 20 के 20 सीटों में वोट हो रहा है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की कहीं कोई लहर नहीं है। आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा। भाजपा का 400 सीटों का दावा खोखला साबित हो रहा है। 10 साल कुशासन के, 10 साल अन्याय काल के, 10 साल तानाशाही के गुजरें। ये चुनाव देश का चुनाव है यह मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दे है। एक तरफ अन्याय के 10 साल दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो और भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। 10 साल के भाजपा के अन्याय काल पर कांग्रेस के 10 हजार किलोमीटर की यात्रा भारी पड़ रही है। भाजपा का जुमला पत्र बंद कमरे में 20 दिन में तैयार किया गया। कांग्रेस का घोषणा पत्र जो न्याय पत्र है जो 10 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक या मणीपुर से महाराष्ट्र तक। जो भी किसान, युवा, महिला, सरहद के जवान उनके साथ हो रहे 10 साल के अन्याय को सुना गया और कांग्रेस के न्याय पत्र में उनका जिक्र किया गया।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री डरे हुये अपनी हार को देखकर बौखला गये है। प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे कांग्रेस के न्याय पत्र में मुस्लिम लीग मुसलमानों को सम्पतिया देना हिन्दु मुस्लिम करना कुछ भी आरोप बौखलाहट मे लगाये चला जा रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री से लिखित में मिलने का समय मांगा है। प्रधानमंत्री बताये कांग्रेस के घोषणा पत्र, कांग्रेस के न्याय पत्र के कौन से पन्ने पर जो प्रधानमंत्री जो झूठ बोल रहे है वो लिखा हुआ है। सच्चाई यह है कि भाजपा की हार अब कोई रोक नहीं सकता। उत्तर भारत में भाजपा को भारी सीटो का नुकसान हो रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान जैसे सभी राज्यों में भारी सीटों का नुकसान हो रहा है। सच्चाई यह है कि पांडुचेरी जैसे तमिलनाडु के 40 सीटों का चुनाव हो चुका है। दक्षिण भारत के केरल के 20 सीटों पर चुनाव हो रहा है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में कांग्रेस में हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है। भाजपा का कोई वहां पर आने की गुंजाईश नहीं हैं। नुकसान उत्तर भारत का है वो दक्षिण भारत में भरपाई होते हुये कहीं नहीं दिख रहा है। इंडिया एलाईंश मजबूती के साथ मुद्दो को लेकर आगे बढ़ रहा है। भाजपा को 180 से 200 सीटो के नीचे रोकने में कामयाब हो जायेंगे और कांग्रेस इंडिया एलाईंश की खुद कांग्रेस ने 317 उम्मीदवार लगभग घोषित कर दिये है। जिसमें सीधा मुकाबला है भाजपा और कांग्रेस में है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस पांच न्याय और 25 गारंटी पर यह चुनाव लड़ रही है। पांच न्याय नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक मजदूर न्याय, हिस्सेदारी भागीदारी न्याय जैसे पांच न्याय और 25 गारंटी जैसे कांग्रेस मैदान में है। प्रधानमंत्री और आरएसएस इन पांच मुद्दों के ऊपर बहस कर सके। 10 सालो तक प्रधानमंत्री पूर्ण बहुमत की डबल इंजन की सरकार चला रहे है। किसान न्याय में 2022 में आय दुगुनी होनी थी नहीं हुआ? सच्चाई यह है कि किसान का कर्ज दुगना हुआ है। किसान के कृषि उपकरणो के आजादी के पहली बार जीएसटी टैक्स लगा दिये गये है। कांग्रेस का न्याय पत्र किसानों के लिये कहता है कांग्रेस इंडिया एलायंस की सरकार बनते ही पहला कानून अगर देश में संसद में जो पास होगा एमएसपी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून कांग्रेस किसानों को देने जा रही है। किसानो के जितनी भी कर्ज है सभी माफ होंगे। पूर्व में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। पूंजी पतियो के मित्रों का 16 लाख करोड़ माफ किया जा सकता है वो पैसा कहा से आया था। अगर उनका माफ हो सकता है तो अन्नदाता का भी माफ हो सकता है। एमएसपी का कानून बनेगा, कर्ज पूरा माफ करना, किसानों के कृषि उपकरणो के कर मुक्त करना जीएसटी मुक्त करना ताकि किसान आत्महत्या न करें। आज भी किसान आंदोलन कर रहा दिल्ली में बैठा हुआ है। 2 करोड़ नौकरी हर साल 10 साल में 20 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलनी थी। आज बेरोजगारी ने 45 सालो के रिकार्ड तोड़ दिये है। युवा पढ़ लिखा बेरोजगार न्याय मांग रहा लाठी पड़ रही है। केन्द्र की पूर्ण बहुमत की सरकार 2014 में आयी महिला आरक्षण कानून कांग्रेस के राज्यसभा के समय पारित हुआ। 2014 में पारित हो जाता तो आज देश के 180 लोकसभा सीटो पर आधी आबादी चुनाव महिला लड़ती जीतती और 2024 में आधी आबादी का पूरा हक वंचित रखने का और धोखा देने का काम केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ने किया है। 2024 में सरकार बनते ही महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिलेगा। प्रधानमंत्री अपने भाषण में देश को डराने का काम कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट में अगर इलेक्टोरल बांड का खुलासा न होता तो पता नहीं चलता प्रधानमंत्री भाजपा आरएसएस जिस गाय माता के नाम पर वोट मांग रही है। गौ हत्या की बात कर रही है। इलेक्टोरल बांड का खुलासा होने पर भाजपा बेनकाब हुयी। इसीलिये इलेक्टोरल बांड का खुलासा नहीं होने नहीं देना चाहते थे प्रधानमंत्री। चंदा दो धंधा लो इलेक्टोरल बांड ने खुलकर रख दिया है। देश का गरीब, बेरोजगार, पढ़ा लिखा हुआ चंदा नहीं दे पाया इसलिये उसके लिये रोजगार धंधा नहीं है। झारखंड के चुने हुये मुख्यमंत्री को बीच चुनाव में जेल में डाल दिया। दिल्ली के चुने हुये मुख्यमंत्री को बीच चुनाव में जेल में डाल दिया। इनकम टैक्स की रेड में कांग्रेस की खातों को सीज कर दिया गया। भारी जुर्माना लगा दिया गया। 150 सांसदों को निलंबित कर दिया और लोकतंत्र की आवाज कुचल दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47