Advertisement

CG NEWS : एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स व मध्य प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स व मध्य प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को व्यवस्थित/शांतिपूर्ण सम्पन्न एवं संचार, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में आज 1 मई को एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के द्वारा कृषि उपज मंडी बेमेतरा, ग्राम ढोलिया कृषि कॉलेज, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र ट्रेनिंग सेंटर कोबिया बेमेतरा, आत्मानंद स्कुल नवागढ, प्री मैट्रीक छात्रावास नांदघाट, नगर पंचायत भवन साजा, अंबेडकर भवन साजा में केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स व मध्य प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आगामी लोकसभा 2024 चुनाव में पुलिस की कार्य योजना और पुलिस की ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आचार संहिता के पालन एवं पुलिस की निष्पक्ष कार्यशैली के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर निर्देश दिये। जिसमें आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संबंधी प्रशिक्षण दी गई। जिसमें मतपेटी एवं स्ट्रांग रूम सुरक्षा, संचार उपकरण की जांच कराकर सुनिश्चित कर ले कि सभी उपकरण ठीक स्थिति में हैं यदि कनेक्टिवीटी में कोई समस्या हो तो अभी से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर दुरूस्त कराने, चुनाव नियंत्रण कक्ष मीडीया के साथ सतत संपर्क में रहकर समस्याओं के संबंध में सूचना प्राप्त कर आवश्यक मदद भेजना सुनिश्चित करने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था करने, प्रत्येक मतदान केन्द्रों की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली जावे। कमी होने पर संबंधितों को अवगत कराकर दुरूस्त कराया जाना सुनिश्चित करने, पोलिंग बूथों में आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की कडाई से पालन किये जाने के संबंध में केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स व मध्य प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस एवं केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स, कमांडेंट पुरूषोत्तम (Adhoc-4), डिप्टी कमांडेंट अभिजीत काले, डिप्टी कमांडेंट बृजेश यादव, असिस्टेड कमांडेंट दिनेश राणा, असिस्टेड कमांडेंट इमरान खान, कंपनी कमांडर सीपी चौधरी, इंस्पेक्टर नरेश कुमार, इंस्पेक्टर श्रीराम उईके, इंस्पेक्टर राम बरन सिंह, थाना नवागढ प्रभारी उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू व मध्य प्रदेश पुलिस एवं केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स के अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47