Advertisement

CG NEWS : एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स एवं पुलिस जवानों ने बेमेतरा शहर में किया फ्लैग मार्च

CG NEWS : एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स एवं पुलिस जवानों ने बेमेतरा शहर में किया फ्लैग मार्च

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये आदर्श अचार सहिता का पालन करने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना/चाकी क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा है जिसके तहत 1 मई को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स/मध्य प्रदेश पुलिस जवानों ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ के साथ थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, कंट्रोल रूम परिसर से पुराना बस स्टैण्ड, गस्ती चौक, सिंघौरी चौक, दुर्गामंदिर नयापारा, बजारपारा, पीर्यस चौक, बस स्टैण्ड, जय स्तंभ चौक, रेस्ट हाउस चौक, पांडे तालाब, बिजली आफिस, नवागढ तिराहा, कोबिया तिराहा एवं अन्य जगहो में लगातार पेट्रोलिंग कर फ्लैग मार्च किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संम्पन्न कराने हेतु, केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स/मध्य प्रदेश पुलिस एवं बेमेतरा पुलिस जवानों ने विभिन्न ग्रामों के गली मोहल्लो एवं प्रमुख मार्गो में फ्लैग मार्च निकाल कर आम जन को आश्वस्त किया कि चप्पे चप्पे पर उनकी सुरक्षा के लिए हम तैनात हैं। आम जन को किसी भी के प्रलोभन में न आकर निर्भीकता से मतदान देने के लिए जागरूक किया गया। यदि किसी के द्वारा प्रलोभन दिया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। फ्लैग मार्च कर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये आदर्श अचार सहिता का पालन करने जागरूक किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47