दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन ने 5 विकेट पर 470 से ज्यादा रन बना लिए हैं। ईशान 150 से ज्यादा रन बनाकर नाबाद हैं।
ईशान का 10वां फर्स्ट क्लास शतक
ईशान ने पहले दिन नाबाद 111 रन बनाए थे और दूसरे दिन भी अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10वां शतक है। उनके साथ कुमार कुशाग्र ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 101 रन बनाए। कुशाग्र के आउट होने के बाद ईशान अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं।












