Advertisement

खंडवा में बुधवार देर रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी से दो बार आग लगने की स्थिति बन गई

खंडवा में बुधवार देर रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी से दो बार आग लगने की स्थिति बन गई। पहले बांबे बाजार स्थित आशा मार्केट की दुकान की छत पर जमा कचरे में आग लगी। कुछ देर बाद पटाखों की चिंगारी से दुर्गा प्रतिमा में भी आग लग गई। दोनों घटनाओं में धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पहले दुकान की छत पर कचरे में लगी आग

पहली घटना में आशा मार्केट की दुकान की छत पर जमा कचरे से धुआं उठने लगा। आग फैलने की आशंका से लोग घबरा गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद कई लोग अग्निशमन यंत्र लेकर तीसरी मंजिल पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। इससे आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57