Advertisement

CG NEWS : महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से हुई सशक्त – राजेंद्र शर्मा !

महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से हुई सशक्त – राजेंद्र शर्मा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं का सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने वार्ड नं. 15 एवं 16 में संयुक्त रूप से किया। उक्त सम्मेलन में महिला हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित थी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में वहां उपस्थित थे। उन्होने कहा कि इस योजना से महिलाए आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना प्रारंभ की और प्रत्येक महिला को 1 हजार रूपये महिना शासन से प्राप्त हो रहा है। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार ने योजना के क्रियान्वयन के लिए अपना पूरा प्रयास किया। राजेन्द्र शर्मा ने महतारी वंदन योजना की लाभ प्राप्त महिलाओं का सम्मान किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को बेमेतरा नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में सम्पर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील करने के लिए कहा एवं केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार को देने की बात कहीं। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सम्मान कर हम उन्हे आर्थिक रूप से स्वलम्बन बनाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं का सम्मान तथा प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित भी किया गया। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव की सरकार ने 4 माह के अपने अल्प कार्यकाल में महिलाओं के खाते में 3 किश्त डाल दी हैैं और जो भी महिलाए इस योजना से वंचित हैैं वो वार्ड पार्षद के माध्यम से इस योजना का फार्म भर सकती है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, रीनादेवी साहू, नीतू कोठारी, सावित्री देवांगन, हेमलता शर्मा, ममता मिश्रा, राधा यादव, अमिता मिश्रा, नीनू पटेल, सावित्री साहू सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47