Advertisement

CG NEWS : खरीफ फसल हेतु किसान करें खाद बीज का अग्रिम उठाव!

CG NEWS : खरीफ फसल हेतु किसान करें खाद बीज का अग्रिम उठाव

जिले के सहकारी समितियों से खाद बीज वितरण शुरू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद // खरीफ सीजन 2024-25 प्रारम्भ होने को है, जिले के किसान खेती की तैयारी शुरू कर सकते है। फसल तैयारी और खाद बीज उठाव के संबंध में कृषि विभाग द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के सहकारी समितियों में खाद बीज का भंडारण किया जा रहा है। साथ ही कृषकों को कृषि ऋण के तहत् बीज, खाद का वितरण शुरू हो चुका है। किसान आवश्यकता अनुसार बीज खाद का अग्रिम उठाव कर सकते है। किसानों को कृषि विभाग की तरफ से सुझाव भी जारी किए गए है। इसके तहत किसान हरी खाद हेतु सनई, ढ़ेचा की बुआई प्रारम्भ कर सकते है। पोषक तत्व प्रबंधन हेतु रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक, जैविक खाद, नेनो डी.ए.पी. नेनो युरिया आदि विकल्पो का उपयोग किया जा सकता है। वर्तमान में सहकारी समितियों में डी.ए.पी. 1350 रूपये बोरी, युरिया 266.50 रूपये बोरी, सिगल सुपर फास्फेट 475 रूपये बोरी, पोटाश 1625 रूपये बोरी, एन.पी.के.12ः32ः16, 20ः20ः0ः13 आदि उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। तथा वितरण शुरू हो चुका है। शून्य प्रतिशत ब्याज दर होने के कारण अग्रिम उठाव करने पर कृषकों को अतिरिक्त ब्याज पृथक से नही देना होता है। किसान डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में नेनो डी.ए.पी, सिगल सुपर फास्फेट, एन. पी. के 12ः32ः16, ग्रोमोर आदि उर्वरकों का उपयोग भी कर सकते है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में किसान बीज, उर्वरकों का अग्रिम उठाव कर लाभ उठायें तथा शत् प्रतिशत उर्वरकों का क्रय पॉस मशीन के माध्यम से करें एवं उर्वरक बीज के बिल पर्ची अवश्य लेवें, जिससे बीज, उर्वरकों की कालाबाजारी को रोका जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47