Advertisement

CG NEWS : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूलों में लॉटरी के माध्यम से होगी प्रवेश!

CG NEWS : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूलों में लॉटरी के माध्यम से होगी प्रवेश!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूलों में लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। निर्धारित सीट के विरुद्ध अधिक संख्या में आवेदन प्राप्ति की स्थिति में विद्यार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम से करके दाखिला किया जाएगा। जिले के 8 सेजेस स्कूलों के लिए लॉटरी की तिथि तय कर दी गई है। 11 मई को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद एवं राजिम में प्रवेश हेतु लॉटरी किया जाएगा। इसी प्रकार 13 मई को सेजेस छुरा और सेजेस मैनपुर, 14 मई को सेजेस देवभोग, धुरवागुड़ी और झाखरपारा एवं 15 मई को सेजेस फिंगेश्वर को लॉटरी किया जाएगा। लॉटरी करने हेतु समय प्रातः 10 बजे से रखा गया है। अतः उन सभी पालकों से आग्रह किया गया है कि जिन्होंने अपने बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वे लॉटरी प्रक्रिया में अवश्य शामिल होना सुनिश्चित करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57