बेमेतरा : साजा पुलिस ने कोचिये से 8 पौवा शराब किया जप्त!

बेमेतरा : साजा पुलिस ने कोचिये से 8 पौवा शराब किया जप्त!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – थाना साजा स्टाफ को 15 मई को सूचना मिला कि ग्राम महुवाभाठा निवासी ओमकार साहू ऊर्फ गोलु नामक व्यक्ति अपने किराना दुकान के सामने में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैैं की सूचना पर मौके पर पहुच कर सूचना के अधार पर कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना साजा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी ओमकार साहू ऊर्फ गोलु पिता भरत साहू उम्र 26 साल साकिन महुवाभाठा थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कुल 8 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 720 रूपये, बिक्री रकम 350 रूपये, कुल जुमला रकम 1070 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, पीयुष सिंह, अमित सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।