
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, छुईखदान नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि जारी
रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, छुईखदान नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि जारी
रायपुर, 08 जनवरी 2022 राजनांदगांव जिले के छुईखदान नगर पंचायत के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलंेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप छुईखदान नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि विगत तीन जनवरी को मुख्यमंत्री नेे गंडई प्रवास के दौरान उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि जारी करने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा का त्वरित अमल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद के विकास कार्यों के लिए 4 दिनों के भीतर ही यह राशि जारी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री का सपना हुआ साकार, 22 साल बाद भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री












