ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हुई नए टप्पू की एंट्री, इस एक्टर ने किया राज अनादकट को रिप्लेस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे चलने वाले सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते साल शो से कई स्टार्स ने दूरी बना ली थी, लेकिन इसके बाद भी शो लोगों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा के साथ जाने वालों की लिस्ट में टप्पू यानी राज अनादकट का नाम भी शामिल था। वहीं अब मेकर्स ने शो के लिए नए टप्पू की तलाश कर ली है। अब शो में टप्पू का किरदार नीतीश भलूनी निभाने वाले हैं।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नीतीश भलूनी ने शुरू की शूटिंग 

आपको बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर ने नए टप्पू की तलाश ही खत्म नहीं की है बल्कि दर्शकों को ज्यादा मनोरंजन देने की ठान ली है।  ईटाइम्स के अनुसार, निर्माताओं ने टप्पू के रोल के लिए नीतीश भलूनी को सिलेक्ट किया और बिना देर किए शूटिंग भी शुरू कर दी है। यानी अब दर्शकों को जल्द ही नए टप्पू यानी जेठालाल (दिलीप जोशी) के बेटे की शरारतें देखने को मिलेंगी।

तस्वीर से हुआ फैंस का दिल खुश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आपको बता दें मेकर्स ने अब तक इस मामले में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। साथ ही एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। जिसमें प्रोड्यूसर असिल कुमार मोदी नए टप्पू नीतीश भलूनी के कान खींचते दिख रहे हैं। नीतीश रोल में पूरी तरह से ढ़ले हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर अब TMKOC के फैन पेज पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इससे नीतीश को टीवी शो ‘मेरी डोली मेरे अंगना’ में देखा गया था।

ये एक्टर निभा चुके टप्पू का किरदार

आपको बता दें कि इस शो में 2008 से लेकर 2017 तक भाव्या गांधी ने टप्पू का किरदार निभाया था। उनके शो छोड़ने के बाद से अब तक इस किरदार को राज अनादकट (Raj Anadkat) ने निभाया। दोनों ही अभिनेताओं को इस शो के दर्शकों का खूब प्यार मिला है। शो छोड़ने के बाद राज ने फैंस के लिए एक नोट लिखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सभी को नमस्कार, यह समय सभी सवालों और अटकलों पर विराम लगाने का है। नीला फिल्म प्रोडक्शंस और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ मेरा जुड़ाव आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। यह सीखने, दोस्त बनाने और मेरे करियर के कुछ बेहतरीन साल बिताने का एक शानदार सफर रहा है।’

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!