Advertisement

संस्कार भारती व लोकरंजनी करेंगे 21 कवियों व साहित्यकारों का सम्मान

संस्कार भारती व लोकरंजनी करेंगे 21 कवियों व साहित्यकारों का सम्मान

साहित्य सेवा में लगे साधकों का सम्मान मां भारती का सम्मान है- डॉ. पुरूषोत्तम चंद्राकर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर। अखिल भारतीय संस्था “संस्कार भारती” एवं “लोकरंजनी” लोक कलामंच रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मान समारोह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान 2024 का आयोजन रविवार 09.06.2024 संध्या 5.30 बजे से कला एवं साहित्य के लिए समर्पित कवि व साहित्यकारों का सम्मान कार्यक्रम रायपुर के वृंदावन हाल सिविल लाइन में आयोजित किया जा रहा है।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला जी , एवं अध्यक्षता सुश्री ललिता मेहर जी, डी.एस.पी. रायपुर होंगे।
जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, मीर अली मीर, रामेश्वर वैष्णव , रामेश्वर शर्मा , सुशील भोले, डॉ. चितरंजन कर, श्रीमती शकुंतला तरार, डॉ सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला देवी उर्मी,राजेश जैन राही , डॉ. देवधर महंत, डॉ अनिल कुमार भतपहरी, गोविंद धनगर, राजेश चौहान, जनाब सुखनवर हुसैन, लोकनाथ साहू ललकार, शशि भूषण सनेही, मिनेश कुमार साहू, डॉ. इंद्रदेव यादु ,विजय मिश्रा ‘अमित’, आरंग से महेन्द्र कुमार पटेल सम्मानित होंगे।
इस संबंध में डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर “संस्कार भारती” रायपुर के अध्यक्ष व “लोकरंजनी” लोक कला सांस्कृतिक मंच के संचालक ने कहां की कला एवं साहित्य में साधना रथ साधकों का सम्मान मां भारती का सम्मान है।
डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि बताया कि गीत, कविता लेख,शोध सहित कला जगत व छत्तीसगढ़ के समृद्ध साहित्य में लंबे अरसे से साधनारत व उल्लेखनीय कार्य कर रहे प्रदेश के मूर्धन्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कवियों व साहित्यकारों को छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान 2024 से विभूषित किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47