Advertisement

स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिले वासियों को मिली सौगात

स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिले वासियों को मिली सौगात

कृषि मंत्री नेताम ने किया 31 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मातृ एवं षिषु अस्पताल व 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर //जिला प्र्रवास के दौरान कृषि व आदिम जाति विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिले को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला अस्पताल में मातृ एवं षिषु अस्पताल व 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। लगभग 31 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनने वाले यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस अवसर पर महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाडे सरगुजा सासंद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्धेष्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील उपस्थित थे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जनता को संबोधित करता हुए कहा कि यह स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके बन जाने से जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इन अस्पतालांे में अच्छी व्यवस्था के साथ मेडिकल केयर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले वासियों को पहुँच संबंधी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके पूर्ण हो जाने से लोगों को दूसरे स्थान पर इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। तत्काल जरूरत पड़ने पर अब बलरामपुर जिले में ही बड़े अस्पतालों जैसी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिला बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़े-बड़े कार्य स्वीकृत हो रहे हैं उन्हीं के प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ और मातृ एवं शिशु अस्पताल बनने जा रहा है इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगा। उन्होंने इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार/प्रतिक्रिया व्यक्त किए।
इस दौरान क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47