छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

एग्रीस्टेक योजना: किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता!

एग्रीस्टेक योजना: ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता किसानों को मिलेगी जीआईएस पर आधारित डिजिटल फसल सर्वेक्षण महासमुंद, धमतरी और कर्वधा में जियो रिफरेंसिंग का काम अंतिम चरण में

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार एग्रीस्टेक योजना पर काम कर रही है, जिसके अंतर्गत एक जियो रिफरेंसिंग आधारित डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा, जो किसानों की फसलों की सभी जानकारी को भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल में डाल देगा. इस सर्वेक्षण से किसानों को फसल उत्पादकता के लिए आवश्यक इनपुट, जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह और बाजार,उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को आवश्यकतानुसार बैंक ऋण लेने की भी सुविधा मिलेगी। 

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

एग्रीस्टेक पोर्टल का लक्ष्य कृषि उत्पादकों (किसानों) और नीति निर्माताओं—केंद्रीय और राज्य सरकारों दोनों—को एक डिजिटल छतरी देना है। इस पोर्टल के जरिए राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को भूमि, फसल, मृदा स्वास्थ्य और मौसम की स्थिति के आधार पर नियमित रूप से सामयिक सलाह मिलेगी. वे सूखा, बाढ़ और खराब उत्पादन जैसे खतरों से निपटने की तैयारी के बारे में भी जानेंगे। किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन करने के बाद उन्हें एक फार्म और फार्मर आईडी मिलेगा, जो जियो रेफरेन्सड मैप से जुड़ेगा। किसानों ने जीआईएस आधारित डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य में 2024 के डिजिटल फसल सर्वे खरीफ के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में धमतरी, महासमुंद और कवर्धा जिले को चुना गया है,जिसमें 1150 गांवों में से 973, 613 गांवों में से 304 और 1012 गांवों में से 809 में जियो रिफरेंसिंग का काम पूरा हो चुका है। राज्य में 2 करोड़ 2 लाख 90 हजार से अधिक फार्म आईडी बनाए गए हैं।राज्य स्तर पर एग्रीस्टेक योजना को लागू करने के लिए संचालन समिति (मुख्य सचिव की अध्यक्षता में) और क्रियान्वयन (संचालक कृषि की अध्यक्षता में) समिति बनाई गई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!